1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi wishes Lata Mangeshkar on birthday

पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर कही यह खास बात...

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर कोकिला के नाम से मशहूर लता मंगेशकर को मंगलवार को जन्मदिन की बधाई दी। आज लता मंगेशकर का आज 92वां जन्मदिन है। 
 
पीएम मोदी ने ट्वी‍ट कर कहा, 'आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की बधाई। उनकी सुरीली आवाज पूरी दुनिया में गूंजती है। भारतीय संस्कृति के प्रति उनकी विनम्रता और जुनून के लिए उनका सम्मान किया जाता है। व्यक्तिगत रूप से, उनका आशीर्वाद महान शक्ति का स्रोत है। मैं लता दीदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।'
 
गृहमंत्री अमित शाह ने भी लता मंगेशकर को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सादगी व सौम्यता की प्रतिमूर्ति स्वर कोकिला आदरणीय लता दीदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज से भारतीय संगीत को पूरे विश्व में गुंजायमान किया है। आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों ऐसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।
अगला लेख
अब खारे और कम पानी में भी उगेंगी फसलें, PM मोदी ने 35 नई किस्में देश को समर्पित कीं