1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi will visit landslide affected areas of Wayanad

Wayanad landslide : PM मोदी करेंगे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, मृतकों की संख्‍या बढ़कर 226 हो गई

Narendra Modi
PM Modi will visit landslide affected areas of Wayanad : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में गत 30 जुलाई को तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद मृतकों की संख्या 226 हो गई है। बुधवार की स्थिति के अनुसार, भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या करीब 138 है।
आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केरल के पर्वतीय वायनाड जिले में गत 30 जुलाई को तड़के कई जगहों पर हुई भूस्खलन की घटनाओं के बाद मृतकों की संख्या 226 हो गई है। क्षेत्र के भूस्खलन प्रभावित इलाकों में अभी भी तलाश अभियान जारी है और आज शव खोजी कुत्तों को अधिक संख्या में आपदा स्थलों पर मलबे के नीचे दबे अवशेषों की तलाश में लगाया गया।
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 10 अगस्त को दोपहर कलपेट्टा पहुंचेंगे और उसके बाद प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी करेंगे।
 
बुधवार की स्थिति के अनुसार, भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या करीब 138 है और 226 से अधिक लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वायनाड जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, सात अगस्त तक आपदा प्रभावित इलाकों और चलियार नदी से 192 अंग भी बरामद किए गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
MP में निवेश का मिलेगा बेहतर रिटर्न, बेंगलुरू में निवेशकों से बोले CM डॉ. मोहन यादव, कई कंपनियों के साथ MoU