1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi says women are flying drones

पीएम मोदी बोले, किसने सोचा था गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी?

लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी बार की मन की बात

modi
PM Narendra Modi Mann ki baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज से संभव हो रहा है।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस बनाएंगे। यह नारी शक्ति के योगदान को नमन करने का दिन है।
नारी शक्ति प्रगति की ऊंचाइयां छू रही है। महाकवि भरतियार जी ने कहा कि विश्‍व तभी समृद्ध होगा जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र में प्र‍गति की नई ऊंचाइयां छू रही है।
 
उन्होंने कहा कि लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। ड्रोन दीदी कृषि को आधुनिक बनाने का माध्यम बन गया है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि एक और क्षेत्र जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।

मोदी सरकार 2.0 की आखिरी मन की बात : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का अगले तीन महीने प्रसारण नहीं होगा।
 
इस कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में मोदी ने कहा कि मार्च के महीने में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में भी ऐसा ही हुआ था। उन्होंने कहा कि जब हम अगली बार मिलेंगे तो वह 111वीं कड़ी होगी। उन्होंने 111 की संख्या के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि इससे बढ़िया और क्या हो सकता है।
 
साल 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी ‘मन की बात’ का प्रसारण रोक दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
यूपी में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल-प्रियंका पहुंचे अलीगढ़