सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी ने किया तंज, UP में डबल इंजन सरकार जंगलराज की गारंटी
- मोदी ने किया झारखंड में 35700 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास
- 200 बंदूकधारियों के हमले और ASP के अपहरण के बीच मणिपुर में कमांडो ने क्यों डाले हथियार?
- Delhi economic survey : दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय 2 साल में 22 प्रतिशत बढ़ी
- CAA के विरोध में असम बंद किया तो 1,643 करोड़ नुकसान की भरपाई आंदोलनकारियों से वसूलेंगे, DGP की चेतावनी
पीएम मोदी बोले, संदेशखाली में महिलाओं पर अत्याचार हुआ, ममता ने शाहजहां को बचाने का प्रयास किया
Narendra Modi in west bengal : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के आरामबाग में भाजपा की जनसंकल्प सभा को संबोधित करते हुए कहा कि संदेशखाली को लेकर ममता बनर्जी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने शाहजहां शेख को बचाने का पूरा प्रयास किया। उसे भाजपा के दबाव में गिरफ्तार किया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि मां, माटी, मानुष का ढोल पीटने वाली TMC ने संदेशखाली की बहनों के साथ जो किया है, वो देखकर पूरा देश दुखी है, आक्रोशित है। इस अत्याचार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कुछ नहीं कहा। लेफ्ट और कांग्रेस ने ममता दीदी से जवाब तक नहीं मांगा।
उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस मोदी को अपना दुश्मन मानती है। मोदी इनकी मनमानी नहीं चलने दे रहा। वह इनकी गालियों से झुकेगा नहीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि टीएमसी नेताओं के घर से नोटों के ढेर निकले। जिसने गरीबों को लूटा है, उसे लौटाने पड़ेगा। लूटने वालों को मोदी छोड़ने वाला नहीं है। ये मेरी गारंटी है।
Edited by : Nrapendra Gupta
