सम्बंधित जानकारी
- मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने आज गुजरात जाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए दोनों से जुड़ीं 5 खास बातें
- नरेन्द्र मोदी ने पेश किया दावा, राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता
- प्रचंड जीत के बाद मोदी रविवार को मां का आशीर्वाद लेंगे
- कौन होगा मोदी के मंत्रिमंडल में, किसे मिलेगी तरक्की?
- नरेन्द्र मोदी ने आडवाणी से की मुलाकात, 30 मई को ले सकते हैं शपथ
पीएम मोदी ने नहीं किया प्रज्ञा ठाकुर को माफ, इस तरह जताई नाराजगी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और राजग ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। इस महाविजय से सभी बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि भोपाल से दिग्विजय सिंह को हराकर दिल्ली पहुंची साध्वी प्रज्ञा की खुशी उस समय काफुर हो गई जब पीएम मोदी ने उन्हें पूरी तरह से अनदेखा कर दिया।
दरअसल पीएम मोदी शनिवार को संसद भवन में सभी नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात कर रहे थे। शुभकामनाओं का दौर जारी था। तभी पीएम मोदी साध्वी प्रज्ञा के पास पहुंचे। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जैसे ही साध्वी ने उन्हें प्रणाम किया, मोदी ने हाथ जोड़े लेकिन मुंह फेर लिया और उन्हें आगे बढ़ने को बोल दिया।
मोदी साध्वी को छोड़ सभी सांसदों से बेहद प्रेम से मिले। लेकिन साध्वी प्रज्ञा के सामने कुछ असहज दिखे। कुछ इसी तरह का हाल साध्वी का भी था।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार के दौरान साध्वी प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने संबंधी बयान से काफी आहत हैं। उन्होंने एक चुनावी रैली में कहा भी था कि वह कभी भी साध्वी को माफ नहीं कर पाएंगे।
