1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi and her mother Heera ben

मां हीरा बेन का आशीर्वाद लेने आज गुजरात जाएंगे नरेंद्र मोदी, जानिए दोनों से जुड़ीं 5 खास बातें

Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद मां हीराबेन का आशीर्वाद लेने रविवार को गुजरात जाएंगे। मोदी के साथ ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी गुजरात दौरे पर होंगे। पीएम मोदी और शाह आज शाम करीब 5 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे। जानिए मोदी और उनकी मां से जुड़ी 5 खास बातें... 

हीरा बा गुजरात के गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 98 वर्ष की उम्र में भी वह अपने काम खुद कर लेती है। 
पीएम मोदी कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मोदी अपने जन्मदिन पर और चुनाव से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। 
नरेंद्र मोदी 2016 में अपने 67वें जन्मदिन पर जब मां से मिलने गए थे तो उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि मां की ममता, मां का आर्शीवाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है। इस लोकसभा चुनाव में वोट डालने से पहले भी वह मां से मिलने पहुंचे थे तब मां ने मां ने उनके माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया और मुंह भी मीठा कराया। हीराबेन ने उन्हें नारियल, 500 रुपए और मिश्री भेंट की। हीराबेन 98 वर्ष की है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव हो या स्थानीय निकाय चुनाव, हीरा बेन वोट डालने जरूर जाती है। इस बार भी उन्होंने अपने बेटे पंकज के साथ जाकर मतदान किया। 
अगला लेख
सनसनीखेज, अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी कार्यकर्ता की गोली मारकर की हत्या