1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi inaugurates New Parliament building

पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल स्थापित

modi in new parliament building
New Parliament building inauguration : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह हवन पूजन के साथ लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के पास सेंगोल की स्थापना के बाद नए संसद भवन का उद्घाटन किया।
आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे पारंपरिक परिधान में प्रधानमंत्री मोदी द्वार संख्या-एक से संसद परिसर के भीतर आए और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया।
 
प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर ईश्वर का आशीर्वाद लेने के लिए कर्नाटक के श्रृंगेरी मठ के पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ‘गणपति होमम्’ अनुष्ठान किया।
 
प्रधानमंत्री ने ‘सेंगोल’ (राजदंड) को दंडवत प्रणाम किया और हाथ में पवित्र राजदंड लेकर तमिलनाडु के विभिन्न अधीनमों के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद ‘नादस्वरम्’ की धुनों के बीच प्रधानमंत्री मोदी सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए और इसे लोकसभा कक्ष में अध्यक्ष के आसन के दाईं ओर एक विशेष स्थान में स्थापित किया।
 
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, एस. जयशंकर और जितेंद्र सिंह, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के अध्यक्ष जे. पी. नड्डा समेत कई सांसद भी उपस्थित थे।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कुछ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इसके बाद सर्वधर्म सभा का भी आयोजन हुआ।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
नए संसद भवन के बाहर सुरक्षा सख्‍त, रोका प्रदर्शनकारियों का रास्ता