सम्बंधित जानकारी
- विदुर नीति : 3 बातों पर कंट्रोल नहीं किया तो पछताएंगे आप
- Gujarat elections : AAP के CM उम्मीदवार इसुदान गढ़वी खंभालिया सीट से चुनाव लड़ेंगे
- दिल्ली में सियासी ड्रामा, टिकट के लिए खंभे पर चढ़ा पूर्व पार्षद
- गुजरात में भाजपा ने क्यों लिया कांग्रेस का सहारा, आप ने सुनाई ILU-ILU की कहानी
- MCD चुनाव : केजरीवाल, गौतम और हरभजन AAP के स्टार प्रचारकों में शामिल
पीएम मोदी के भाई ने AAP के बारे में कही ये बात, कहा- हम बेवकूफ नहीं हैं
बाराबंकी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी ने रविवार को गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में सिर्फ दो राजनीतिक दल हैं, भाजपा और कांग्रेस। कभी तीसरा कोई दल नहीं रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्य में कांग्रेस अब शून्य है और भाजपा अपनी पूरी ताकत से आ गई है। प्रहलाद मोदी, भाजपा नेता सुमित सिंह के निमंत्रण पर बाराबंकी पहुंचे थे। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही थी।
बता दें कि गुजरात में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को चुनाव होंगे। वहीं हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। इस पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। प्रह्लाद मोदी ने कहा कि सुमित सिंह के साथ उनके पारिवारिक संबंध हैं और उनके निमंत्रण पर ही वह यहां आए हैं, और उनके आने का कोई अन्य कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को उनकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है और 2024 में भी भाजपा फिर से सरकार बनाएगी। वह रविवार को अयोध्या भी पहुंचे।
उन्होंने कहा, गुजरात में अरविंद केजरीवाल पूरी ताकत से लगे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलने वाली है। गांधीनगर में महानगर पालिका का चुनाव भी आम आदमी पार्टी लड़ चुकी है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें चुनाव में उसे सफलता मिलेगी, लेकिन गुजराती मतदाता बेवकूफ नहीं है जो रेवड़ी बाजार में जाकर फंस जाए।
edited by navin rangiyal
edited by navin rangiyal
