रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates on 21 July
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 जुलाई 2021 (08:35 IST)

5.87% सस्ता हुआ कच्चा तेल, लगातार 6 दिन से नहीं बदले डीजल के दाम

Petrol
नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में करीब 5.87 प्रतिशत की गिरावट के बीच देश में पेट्रोल के दाम बुधवार को लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार छठे दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
 
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपए और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।
 
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले सप्ताह शुक्रवार को 73.30 डॉलर प्रति बैरल पर रहने वाला लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा इस समय 69 डॉलर प्रति बैरल पर है। इस प्रकार इस सप्ताह कच्चा तेल 5.87 प्रतिशत सस्ता हुआ है, लेकिन घरेलू बाजार में आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है।
 
आधे से ज्यादा भारत में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा है जबकि मध्यप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में डीजल की कीमत भी 100 रुपए पार पहुंच गई। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह 6 बजे से नई कीमतें लागू की जाती हैं।