बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol Diesel rates in 15 July
Written By
Last Updated : गुरुवार, 15 जुलाई 2021 (12:29 IST)

पेट्रोल 35 पैसे महंगा, 15 पैसे बढ़े डीजल के दाम, जानिए क्या है 4 महानगरों के कीमत...

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार 2 दिन से कच्चे तेल की कीमतों में हो रही तेजी का असर गुरुवार को घरेलू स्तर पर दिखा। पेट्रोल 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि के साथ नए रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया और डीजल 15 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया।
 
दिल्ली में गुरुवार की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 101.54 रुपए और मुंबई में 107.54 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच गई। दिल्ली में डीजल 89.87 और मुंबई में डीजल 98.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.74 रुपए और डीजल 93.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। 
 
दिल्ली में डीजल 15 अप्रैल के बाद पहली बार सोमवार को 16 पैसे सस्ता होकर 89.72 रुपए प्रति लीटर पर आया था लेकिन आज फिर 15 पैसे बढ़कर 89.87 रुपए प्रति लीटर हो गया।
 
दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपए और डीजल 8.45 रुपए महंगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.73 रुपए और डीजल की कीमत 71 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।