1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतें रहीं स्थिर, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव

Petrol Diesel Prices
नई दिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने 2 दिन तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद बुधवार को दोनों ईंधनों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के चलते 2 दिन से घरेलू बाजार पर भी इसका असर था।
देश के 4 बड़े महानगरों में मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे तक कमी की गई थी। दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल 81.55 रुपए और डीजल 72.56 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी पेट्रोल 88.21 रुपए और डीजल 79.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। 
कोलकाता में बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमशः 83.06 और डीजल 76.06 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे।
 
चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल 84.57 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 77.91 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहे। (वार्ता)
अगला लेख
पत्रकारिता पाठ्यक्रम की परीक्षा के सवालों पर विवाद, कांग्रेस ने पर्चा रद्द करने की मांग की