1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol diesel rates decreased

पेट्रोल और डीजल के दाम घटे, दिल्ली में पेट्रोल 81.86 प्रति लीटर

Petrol
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कुछ समय से कीमतों में नरमी के मद्देनजर घरेलू तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती की।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 13 पैसे घटकर 81.86 रुपए प्रति लीटर रह गया।
 
कोलकाता और मुंबई में भी इसकी कीमत 13-13 पैसे कम होकर क्रमश: 83.36 रुपए और 88.51 रुपए प्रति लीटर रही। चेन्नई में पेट्रोल 11 पैसे सस्ता हुआ और 84.85 रुपए प्रति लीटर बिका।
 
डीजल के दाम इन चारों महानगरों में 12-12 पैसे कम हुए। एक लीटर डीजल की कीमत दिल्ली  में 72.93 रुपए, कोलकाता में 76.43 रुपए, मुंबई में 79.45 रुपए और चेन्नई में 78.26 रुपए रही। (वार्ता) 
अगला लेख
12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले घटे