1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol became cheaper in Ghaziabad

Petrol Diesel Prices: गाजियाबाद में सस्‍ता हुआ पेट्रोल, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं दाम

petrol diesel
Petrol Diesel Prices: कच्‍चे तेल की कीमतों में लगातार नरमी देखने में आ रही है। इसके असर से पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी प्रभाव नजर आ रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर के आसपास है। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव किया है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत गाजियाबाद से ज्‍यादा दिख रही है।
 
यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिले में आज गुरुवार सुबह पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 96.76 रुपए लीटर हो गया है। यहां डीजल भी आज 18 पैसे चढ़कर 89.93 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में आज पेट्रोल 14 पैसे सस्‍ता हुआ और 96.44 रुपए लीटर पहुंच गया जबकि डीजल 13 पैसे गिरकर 89.62 रुपए लीटर बिक रहा है।
 
कच्‍चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दिख रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव टूटकर 73.19 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया है। डब्‍ल्‍यूटीआई का भाव भी गिरावट के साथ 68.30 डॉलर प्रति बैरल हो गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.93, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.62 और पटना में पेट्रोल 107.74 और डीजल 94.51 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Cyclone Biporjoy Live Updates : बिपरजॉय गुजरात के जखौ से 180 किलोमीटर दूर, 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है हवा