गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices decreased in Rajasthan and Maharashtra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (12:27 IST)

Petrol Diesel Prices: राजस्थान और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम, जानें अन्य नगरों के भाव

Petrol Diesel Prices: राजस्थान और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम, जानें अन्य नगरों के भाव - Petrol and diesel prices decreased in Rajasthan and Maharashtra
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग सपाट बनी हुई हैं। डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब  73.97 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 79.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में परिवर्तन होता है।
 
महाराष्ट्र और राजस्थान में गिरे दाम : महाराष्ट्र में पेट्रोल 61 और डीजल 59 पैसे सस्ता हुआ है और राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों में 12 पैसे की गिरावट है। पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट दिख रही है, वहीं गुजरात में पेट्रोल और डीजल के दामों में 56 पैसे की बढ़ोतरी दिख रही है। चंडीगढ़, उत्तरप्रदेश और आंध्रप्रदेश में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में हल्की तेजी है।
 
देश के महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta