गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 21st December
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 21 दिसंबर 2023 (11:01 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम स्थिर, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दाम स्थिर, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी - Latest prices of petrol diesel 21st December
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग सपाट बनी हुई हैं। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 0.62 डॉलर घटकर 73.60 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 0.47 डॉलर बढ़कर 79.70 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय तेल कंपनियों (Indian oil companies) ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव होता है।
 
पश्चिम बंगाल में आज पेट्रोल 42 पैसे और डीजल 39 पैसे महंगा होकर बिक रहा है। हिमाचल में पेट्रोल की कीमत में 28 और डीजल में 26 पैसे का उछाल है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हुए दिख रहे हैं। पंजाब में पेट्रोल 27 पैसे और डीजल 25 पैसे सस्ता हो गया है। गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में हल्की गिरावट दिख रही है।
 
महानगरों में ताजा भाव : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.73 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.95 और डीजल 94.70 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव : हर सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
संसद से सड़क तक विपक्ष का प्रदर्शन, 143 सांसदों के निलंबन का विरोध