गुरुवार, 4 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices increased in MP and Maharashtra
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (10:56 IST)

Petrol Diesel Prices: एमपी और महाराष्ट्र में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें अन्य नगरों के दाम

Petrol Diesel Prices: एमपी और महाराष्ट्र में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, जानें अन्य नगरों के दाम - Petrol and diesel prices increased in MP and Maharashtra
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की तेजी दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड बुधवार सुबह 6 बजे के करीब 73.44 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 79.23 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (petrol and diesel) के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं।
 
हर सुबह 6 बजे भारत में ईंधन के दामों में संशोधन होता है। बिहार में पेट्रोल 43 और डीजल 40 पैसे सस्ता हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 35 और डीजल में 32 पैसे की गिरावट है। गोवा, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट आई है। दूसरी ओर महाराष्ट्र में पेट्रोल 58 और डीजल 55 पैसे महंगा हो गया है। मध्यप्रदेश में पेट्रोल 27 और डीजल 24 पैसे महंगा हुआ है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और मणिपुर में भी पेट्रोल-डीजल के भाव हल्के बढ़े हैं।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 97 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : हर सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
सांसदों के निलंबन पर बोलीं सोनिया गांधी, लोकतंत्र का गला घोंट रही है सरकार