शनिवार, 21 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol and diesel prices decreased in Rajasthan after elections
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (11:44 IST)

चुनाव बाद राजस्थान में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव

चुनाव बाद राजस्थान में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए अन्य नगरों में क्या हैं भाव - Petrol and diesel prices decreased in Rajasthan after elections
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत मामूली तेजी दिख रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) सोमवार सुबह 6 बजे के करीब हरे निशान में रहते हुए 74.64 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है तथा ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) भी गिरकर 79.42 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। विधानसभा चुनाव संपन्न (assembly elections) होने के बाद राजस्थान (Rajasthan) में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घटी हैं।
 
तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में परिवर्तन होता है। महाराष्ट्र में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 46 पैसे की गिरावट के साथ बिक रहा है। राजस्थान में पेट्रोल की कीमत में 29 पैसे और डीजल में 26 पैसे की कटौती की गई है।
 
पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल 25 और डीजल 24 पैसे सस्ता हो गया है। दूसरी ओर पंजाब में पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा होकर बिक रहा है। हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तरप्रदेश और केरल समेत कुछ अन्य राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दिख रही है।
 
देश के प्रमुख महानगरों के दाम : देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.65 और डीजल 94.25 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.79 और डीजल 89.96, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.09 और पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
भाजपा सदस्यों ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में लोकसभा में नारेबाजी की