• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Petrol prices reduced in UP and Bengal
Written By
Last Updated : रविवार, 3 दिसंबर 2023 (11:31 IST)

यूपी और बंगाल में घटे पेट्रोल के दाम, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं ईंधन के दाम?

यूपी और बंगाल में घटे पेट्रोल के दाम, जानिए अन्य राज्यों में क्या हैं ईंधन के दाम? - Petrol prices reduced in UP and Bengal
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (Crude oil) के दामों में नरमी आ गई है लेकिन देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) की कीमतों पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा है। उत्तरप्रदेश और प. बंगाल समेत कुछ राज्यों व शहरों में जरूर ईंधन के दामों में मामूली कटौती और बढ़ोतरी हुई है। देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन होता है।
 
आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.36 पैसे सस्ता हुआ है जबकि गोवा, गुजरात और हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल महंगा हुआ है, वहीं पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 0.44 पैसे सस्ता हो गया है। अन्य राज्यों और शहरों में पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतें इस प्रकार हैं-
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। नोएडा में पेट्रोल 97.00 और डीजल 90.14, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.47 और डीजल 89.66, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और पटियाला में पेट्रोल 98.27 रुपए और डीजल 88.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मप्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा और तेलंगाना में कांग्रेस