• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 27th November
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 27 नवंबर 2023 (09:34 IST)

राजस्थान और बंगाल में बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव, छत्तीसगढ़ और हिमाचल में घटे

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सपाट बनी हुई हैं। सोमवार को सुबह 6 बजे के करीब डब्ल्यूटीआई क्रूड 76.52 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 80.69 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ताजा जारी भावों के अनुसार राजस्थान और बंगाल में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं, वहीं राजस्थान और प. बंगाल में भाव घटे हैं।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। ताजा जारी भावों के अनुसार छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 55 और डीजल में 49 पैसे की गिरावट है। उत्तरप्रदेश में भी पेट्रोल और डीजल 27 पैसे सस्ता हो गया है। दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 65 पैसे महंगा हो गया है। राजस्थान में पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 27 पैसे महंगा हो गया है। इसके अलावा महाराष्ट्र, केरल और झारखंड में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी नजर आ रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.75 और डीजल 94.34 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
मौसम अपडेट : गुजरात में बारिश के बाद बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत