रविवार, 6 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Fall in crude oil prices
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 23 नवंबर 2023 (10:58 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी

Petrol Diesel
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट नजर आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड गुरुवार सुबह 6 बजे के करीब 76.71 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड 81.96 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। भारत में हर सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में संशोधन किया जाता है।
 
छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 49 पैसे सस्ता हो गया है। हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल की कीमत में 86 और डीजल में 77 पैसे की गिरावट है। मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में भी पेट्रोल व डीजल की कीमत में करीब 30 पैसे की गिरावट है। दूसरी ओर झारखण्ड में पेट्रोल 24 और डीजल 25 पैसे महंगा हो गया है। हरियाणा और गोवा में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में हल्की तेजी दिख रही है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 90.08, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.42 और डीजल 94.21, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के राजौरी मुठभेड़ में एक और शहादत, 24 घंटों में 5 सैनिक शहीद