• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest prices of petrol diesel 18th November
Written By
Last Updated : शनिवार, 18 नवंबर 2023 (10:40 IST)

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आई तेजी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल की कीमतों में आई तेजी, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम - Latest prices of petrol diesel 18th November
Petrol Diesel Price: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में अचानक से तेजी आ गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) की कीमत में 4 फीसदी का उछाल आया है और यह 75.86 प्रति बैरल पर बिक रहा है, वहीं ब्रेंट क्रू़ड (Brent crude) भी 4 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.62 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने शनिवार पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि क्रूड प्राइस में आई तेजी का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला है। आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 0.53 पैसे और डीजल 0.49 पैसे महंगा हुआ है। जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता था।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.74 और डीजल 94.33 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.59 (0.33 पैसे सस्ता) और डीजल 89.76, गाजियाबाद में 96.34 और डीजल 89.52, लखनऊ में पेट्रोल 96.80 (0.32 पैसे सस्ता) और डीजल 89.99, पटना में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta