1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. passenger abused air india crew member in flight

एयर इंडिया की फ्लाइट में हंगामा, महिला यात्री ने मांगी शराब, क्रू को दी गालियां

Air India
एयर इंडिया के विमान में एक विदेशी महिला ने शराब की मांग करते हुए जमकर हंगामा मचाया। बिजनस क्लास में सवार होकर मुंबई से लंदन जा रही इस उत्पाती महिला ने क्रू मेंबर से बदसलूकी की।
 
महिला यात्री ने ड्रिंक न दिए जाने पर क्रू मेंबर को जमकर गालियां दी। बताया जा रहा है कि यह महिला आयरलैंड की रहने वाली है। मौके पर रिकॉर्ड किए गए वीडियो में महिला को कई बार गालियां देते हुए सुना जा सकता है।
 
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर लैंड करते ही एयर इंडिया ने इसकी शिकायत की। इसके बाद उस महिला को हिरासत में लिया गया।
अगला लेख
बलात्कार मामले में दाती महाराज को झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका