मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Shashi tharoor Jawaharlal Nehru PM Modi
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 14 नवंबर 2018 (10:06 IST)

थरूर बोले, नेहरू की नीतियों की वजह से ही चायवाला प्रधानमंत्री बना

Shashi tharoor
नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि अगर आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बना है कि यह भी नेहरूजी की ही बदौलत है। उन्होंने राजनीतिक संस्थाओं को इस तरह बनाया कि कोई भी भारतीय देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है।
 
थरूर ने यह बयान पंडित नेहरू पर लिखी अपनी किताब 'नेहरू : दि इन्वेंशन ऑफ इंडिया' के पुनर्विमोचन के मौके पर मौके पर दिया।
 
उन्होंने कहा कि सरकार मंगलयान की बात करती है लेकिन उनसे पूछना चाहिए कि इसरो की स्थापना किसने की।
 
थरूर ने सवाल किया कि आखिर गरीब बच्चों, उपेक्षित बच्चों में किसने ये भाव भरा कि वो भी आसमान की ऊंचाईयों को छू सकते हैं। आखिर देश में तमाम उच्च प्रौद्योगिकी संस्थानों की स्थापना किसने की। सिलिकान वैली में 40 फीसद भारतीय काम करते हैं आखिर उनको उस मुकाम पर किसने पहुंचाया।
 
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि जो लोग सत्ता में हैं वे रोज नेहरू की विरासत का अपमान कर रहे हैं। ऐसा करना देश का अपमान करने जैसा है।
ये भी पढ़ें
बस कंडक्टर ने महिला होमगार्ड का किया यौन उत्पीड़न, विरोध करने पर की पिटाई