1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. parliament budget session to start from 31 january

31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

parliament
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने बताया कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। बजट सत्र के पहले दिन दोनों सदनों में इकोनॉमिक सर्वे को पेश किया जाएगा। इसके बाद 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
 
जोशी ने बताया कि सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र से होगी। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। बजट सत्र 2023 के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा।
अगला लेख
शरद यादव का अंतिम संस्कार शनिवार को मध्यप्रदेश के उनके पैतृक गांव में होगा