1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pariksha Pe Charcha Prime Minister Narendra Modi
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 14 दिसंबर 2025 (11:13 IST)

परीक्षा पे चर्चा 2026 के लिए 24 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन, PM मोदी बातचीत से दूर करते हैं छात्रों में एक्जाम का तनाव

Pariksha Pe Charcha
परीक्षा पे चर्चा 2026 का नौवां संस्करण जनवरी 2026 में आयोजित होगा। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक इंटरैक्टिव प्लेटफॉर्म है, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक परीक्षा से जुड़े तनाव, अनुभव और सकारात्मक तैयारी पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन MyGov पोर्टल (innovateindia1.mygov.in) पर शुरू हो चुके हैं और इसकी अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 है। खबरों के मुताबिक परीक्षा पे चर्चा में अब तक 24 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन किए हैं। 

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक ऑनलाइन MCQ आधारित प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। जो प्रतिभागी गतिविधि पूरी करेंगे, उन्हें MyGov की ओर से सर्टिफिकेट ऑफ पार्टिसिपेशन दिया जाएगा। पिछला आठवां संस्करण 10 फरवरी 2025 को नई दिल्ली स्थित सुंदर नर्सरी में एक नई और नवाचारी शैली में आयोजित हुआ था।

इसमें देश के विभिन्न प्रकार के स्कूलों- सरकारी स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूल, एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल, सीबीएसई स्कूल और नवोदय विद्यालय से चुने गए 36 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसके अलावा PRERANA के पूर्व छात्र, कला उत्सव और वीर गाथा के विजेता भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। PPC 2025 में सात अलग-अलग एपिसोड शामिल थे, जिनमें खेल, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य, पोषण, तकनीक, वित्त, रचनात्मकता और सकारात्मकता जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी।
ये भी पढ़ें
जीत पर EVM को दोष देना क्यों भूल जाते हैं राहुल गांधी, केरल में जीत पर BJP का तंज