1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Who will become PM after Narendra Modi RSS chief Mohan Bhagwat finally told
Last Updated :नई दिल्ली , गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 (18:38 IST)

नरेंद्र मोदी के बाद कौन बनेगा PM? RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आखिर बता दिया

Prime Minister Narendra Modi
RSS chief Mohan Bhagwat : भाजपा के अंदर नरेंद्र मोदी का वारिस कौन हो सकता है और इसमें आरएसएस यानी संघ की भूमिका क्या हो सकती है? इस सस्पेंस को आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने समाप्त कर दिया। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद मंथन कर रही भाजपा में अब नए वारिस को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। उनके बयान के बाद सियासी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह में डॉ. भागवत ने इस प्रश्न का उत्तर दिया। कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इस वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनसे कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे। कुछ स्वयंसेवकों ने यह सवाल उठाया कि भविष्य में नरेंद्र मोदी के पश्चात प्रधानमंत्री पद की बागडोर किसे सौंपी जाएगी। 
 
तो क्या मोदीजी खुद चुनेंगे अपना वारिस
इस प्रश्न का जवाब देते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भाजपा और मोदी इस पर चर्चा कर फैसला करेंगे। भारतीय जनता पार्टी साफ कर चुकी है कि 2029 का चुनाव भी पीएम मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। हालांकि भागवत के इस जवाब के बाद सियासत और भी गर्मा गई है। भागवत ने आगे कहा कि 'मोदी जी के बाद कौन होगा, यह तय मोदी जी और बीजेपी को करना है।' भागवत ने कहा कि कुछ सवाल मेरे दायरे से बाहर हैं, इसलिए इस बारे में मुझे कुछ भी कहना नहीं है। मैं सिर्फ शुभकामनाएं दे सकता हूं और कुछ नहीं। मोदी जी के बाद कौन, यह खुद मोदी जी और बीजेपी को तय करना है। 
 
चेन्नई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष समारोह में शामिल होने गए भागवत के जवाब को खुले तौर पर इस संकेत के रूप में देखा जा रहा है कि संघ का बीजेपी के अंदर उत्तराधिकार की बहस में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने यह बयान 9 दिसंबर को दिया था।
 
भाजपा की रिटायरमेंट नीति और भाजपा नेताओं के बयान 
कुछ दिनों पहले भाजपा में रिटायरमेंट की नीति को लेकर अगले प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया था। हालांकि, भाजपा ने बदलाव से इनकार किया था। पीएम मोदी ने सितंबर में 75वां जन्मदिन मनाया है। एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित उत्तराधिकारी के संबंध में सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि किसी और का नाम सोचने की जरूरत नहीं है। 
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वस्थ हैं और वही 2029 में नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वे किसी 40 वर्षीय शख्स से ज्यादा कड़ी मेहनत करते हैं। वे दिन में 17 घंटे से ज्यादा काम करते हैं और कभी भी बैठकों के दौरान जम्हाई नहीं लेते हैं।  Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
ग़ाज़ा में जानलेवा हवाई हमलों में कोई कमी नहीं, शां‍ति बनी दुर्लभ