1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pappu yadavs big statement called bageshwar baba a natwarlal

पप्पू यादव का बड़ा बयान– बागेश्वर बाबा को बताया नटवरलाल

बिहार चुनाव: पप्पू यादव बोले – कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा चुनाव

dhirendra krishna shastri
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने रविवार को बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान बड़ा बयान दिया। बिहार में बागेश्वर बाबा के हाल ही में हुए दौरे पर पप्पू यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बाबाओं पर प्रतिबंध लगना चाहिए और बागेश्वर बाबा को नटवरलाल और दुनिया का सबसे बड़ा धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की जगह जेल में होनी चाहिए और समाज में इन्हें कोई सम्मान नहीं मिलना चाहिए।
 
 
उन्होंने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव के बाद ही तय किया जाएगा कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
 
जब उनसे महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। सभी नेता मिलकर चर्चा करेंगे और चुनाव के बाद मुख्यमंत्री तय किया जाएगा।

 
पप्पू यादव ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य कांग्रेस के नेतृत्व में चुनाव लड़ना है। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला राहुल गांधी, सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, प्रियंका गांधी और अन्य नेता करेंगे। 
 
उन्होंने तेजस्वी यादव को महागठबंधन का नेता घोषित करने पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है कि पहले से किसी को नेता बना दिया जाए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी होगी और उसकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।
 
पप्पू यादव ने चुनावी सर्वे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये सर्वे पहले ही एनडीए की सरकार बना रहे हैं और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री दावेदार दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब नीतीश कुमार को बीजेपी से बचाने के लिए किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
WD News Desk
अगला लेख
शमा मोहम्मद सहित कॉंग्रेस के कई नेताओं ने रोहित शर्मा को चैंपियन्स ट्रॉफी की जीत पर दी बधाई