पप्पू यादव को फिर धमकी, व्हाट्सएप पर कहा- गिने आखिरी दिन, 6 लोगों को दी गई सुपारी
pappu yadav death threat : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी दी गई है। धमकी में कहा गया है कि वे अपने आखिरी दिन गिरे। 6 लोगों को मारने की सुपारी दी गई है। इससे पहले भी पप्पू यादव को कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई थी। पप्पू यादव के पीए ने धमकी की शिकायत दर्ज कराई है।
एक व्यक्ति हुआ था गिरफ्तार : निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को फिर धमकी मिली है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने बिश्नोई गैंग को मिटाने की बात कही थी। पप्पू यादव सलमान खान से मिलने मुंबई भी गए थे। इसके बाद उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था।
स्क्रीन शॉट किया शेयर : पप्पू यादव के निजी सहायक मोहम्मद सदीक के तरफ से कनॉट प्लेस थाने में आवेदन दिया गया है। धमकी में कहा गया है कि उन्हें मारने के लिए 6 लोगों को सुपारी दी गई है। हालांकि धमकी देने वालों ने उन 6 लोगों के नाम नहीं बताए। इसके साथ ही पप्पू यादव के सहायक मोहम्मद सदीक का दावा है कि उन्हें व्हाट्सएप के जरिए ये तस्वीरें मिली हैं जिसमें एक व्यक्ति हाथ में हथियार लिया हुआ है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें