1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pakitstan Hits Mortar on LOC

पाकिस्तान ने LoC पर दागे मोर्टार, दो लोग घायल

Pakitstan
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी अग्रिम चौकियों पर मोर्टार के गोले दागे जिससे सेना के दो पोर्टर घायल हो गए।
 
अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय नियंत्रण रेखा के पास चार पोर्टर काम कर रहे थे। एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि करीब 11 बजे पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास गुलपुर सेक्टर में मोर्टार के गोले दागे।
 
अधिकारियों ने बताया कि घायल दो पोर्टरों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और अन्य दो पोर्टरों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
 
अगला लेख
इंटरनेट पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी मोदी सरकार के लिए 2020 का पहला बड़ा झटका: कांग्रेस