1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Pahalgam terrorist Attack : security forces releases sketches of 3 terrorists

3 आतंकियों ने मचाई पहलगाम में तबाही, जिंदा बचे पर्यटकों की मदद से तैयार हुए स्केच

Pahalgam terrorist Attack
Pahalgam terrorist Attack : सुरक्षा एजेंसियों ने पहलगाम में पर्यटकों पर हमले में शामिल 3 आतंकवादियों के रेखाचित्र जारी किए। पहलगाम में जिंदा बचे लोगों की मदद से तैयार हुए स्कैच से आतंकियों के नाम का खुलासा हुआ है। ALSO READ: क्या पलटवार की तैयारी है? पहलगाम हमले के बाद तीनों सेनाओं को अलर्ट रहने के निर्देश
 
जम्मू कश्मीर आतंकवादी हमले में आसिफ फौजी, सुलेमान शाह, अबू तल्हा के शामिल का संदेह है, हमले में बचे लोगों ने रेखाचित्र तैयार करने में मदद की। तीनों आतंकवादियों के कोड नाम भी थे - मूसा, यूनुस और आसिफ और ये तीनों पुंछ में आतंकी घटनाओं में शामिल थे।
 
पहलगाम के बैसरन में पिकनिक मना रहे लोगों पर उस समय कहर टूट पड़ा जब वहां अचानक आए 5 से 6 आतंकियों ने नाम और धर्म पूछकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। 

हमले की जिम्मेदारी द रजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली है। टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है। दावा किया जा रहा है कि टीआरएफ का मास्टरमाइंड सज्जाद गुल है, जो पाकिस्तान में बैठकर इसे संचालित करता है। इस आतंकी हमले के बाद रक्षा मंत्रालय ने सेना को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। ALSO READ: पहलगाम हमले के बाद खौफ में पाकिस्तान, कश्मीर में आतंकी हमले पर क्या कहा?
 
मारे गए 26 लोगों के शवों को बुधवार तड़के श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) लाया गया और फिर पुलिस नियंत्रण कक्ष ले जाया गया, जहां गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि स्वरूप उन पर पुष्पचक्र अर्पित किए। इसके बाद शाह ने पहलगाम के बैसरन में हमले वाली जगह का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा, इस नृशंस आतंकी हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Uttarakhand : धामी की अध्यक्षता में बैठक में पहलगाम हमले में मारे गए पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि