1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. No change in petrol and diesel prices

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके शहर के ताजा भाव

No change in petrol and diesel prices
Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव को तेल कंपनियां प्रतिदिन अपडेट करती हैं। 19 मई के लिए भी कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों को जारी कर दिया है। 19 मई के दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
 
जानकारी के लिए कि हर दिन देश की तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं। अगर कीमतों में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। हालांकि अगर आप अपने शहर का भाव जानना चाहते हैं तो अलग-अलग तरीके से अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत को जान सकते हैं। 
 
देश के महानगरों में मुंबई में पेट्रोल 106.31 व डीजल 94.27, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 व डीजल 89.62, 
चेन्नई में पेट्रोल 102.63 व डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 व डीजल 92.76, बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 व डीजल 87.89, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 व डीजल 89.76, नोएडा में पेट्रोल 96.79 व डीजल 89.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 व डीजल 90.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 व डीजल 84.26 और पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
Crime News: 5 साल की बच्ची के बलात्कारी पिता और मामा को 84 साल की कैद