खरगे के घर पहुंचे नीतीश कुमार, सामने आई विपक्ष की 'नई तस्वीर'
नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।
2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास में जुटे नीतीश की खरगे और राहुल से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद चारों नेताओं ने तस्वीर खिंचाकर एकता संकेत किया।
मुलाकात के बाद खरगे ने ट्वीट कर कहा कि संविधान सुरक्षित रखेंगे, और लोकतंत्र बचाएंगे! राहुल गांधी और हमने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व अन्य नेताओं से मुलाकात कर, जनता की आवाज को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया।
कांग्रेस नेताओं से मुलाकात के बाद नीतीश ने कहा कि अधिक से अधिक पार्टियों को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा और साथ मिलकर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन बैठेंगे, उस दिन बहुत सारे लोग साथ आएंगे।संविधान सुरक्षित रखेंगे,
— Mallikarjun Kharge (@kharge) April 12, 2023
और लोकतंत्र बचाएँगे !
श्री @RahulGandhi जी और हमने बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, उपमुख्यमंत्री श्री @yadavtejashwi जी व अन्य नेताओं से मुलाक़ात कर, जनता की आवाज़ को एक साथ उठाने और देश को नई दिशा देने का संकल्प दोहराया। pic.twitter.com/FZP9JsPGaQ
मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आज की बैठक ऐतिहासिक रही। इसमें हमने कई मुद्दों पर चर्चा की। हमने तय किया है कि सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करेंगे और आने वाला चुनाव संयुक्त रूप से लड़ेंगे।
इस अवसर पर राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम विपक्षी पार्टियों का विजन डेवलप करेंगे और आगे बढ़ेंगे। हम सब मिलकर देश के लिए खड़े होंगे।

