1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Nirmala Sitharaman hopes for a great mandate

वित्तमंत्री ने उम्मीद जताई, जनता एक बार फिर सरकार को देगी शानदार जनादेश

Nirmala Sitharaman
Nirmala Sitharaman hopes for a great mandate: केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने गुरुवार को नई दिल्ली उम्मीद जताई कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को आगामी लोकसभा (Lok Sabha) चुनावों में जनता एक बार फिर शानदार जनादेश के साथ आशीर्वाद देगी। अगले कुछ महीनों में देश में आम चुनाव होने हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे काम के आधार पर लोग एक बार फिर हमें शानदार जनादेश देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि देश ने कोविड-19 महामारी की चुनौतियों पर काबू पाया और आत्मनिर्भर भारत की नींव तैयार की। सीतारमण ने कहा कि जब 2014 में मोदी सरकार सत्ता में आई तो भारत भारी चुनौतियों का सामना कर रहा था और देश ने सही मायने में उन चुनौतियों पर काबू पा लिया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सीतारमण बोलीं, भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कर रहे काम