New Parliament building inauguration : पीएम मोदी बोले- नया संसद भवन, नए भारत का आधार बनेगा
New Parliament building inauguration Live : पीएम मोदी ने रविवार को सेंगोल स्थापना के बाद नए संसद भवन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। उन्होंने नई संसद में अपने पहले संबोधन में कहा...
-गुलामी के बाद हमारा भारत ने बहुत कुछ खोकर अपनी नई यात्रा शुरू की थी। वो यात्रा कितने ही उतार-चढ़ावों से होते हुए, कितनी ही चुनौतियों को पार करते हुए आजादी के अमृतकाल में प्रवेश कर चुकी है।
-आज़ादी का ये अमृतकाल... देश को नई दिशा देने का अमृतकाल है। आज़ादी का ये अमृतकाल... अनंत सपनों को, असंख्य आकांक्षाओं को पूरा करने का अमृतकाल है।
-आजादी का यह अमृतकाल विरासत को सहेजते हुए, विकास को नए आयाम गढ़ने का अमृतकाल है।
-भारत एक लोकतांत्रिक राष्ट्र ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र की जननी भी है, Mother of Democracy भी है।
-भारत आज वैश्विक लोकतंत्र का भी बहुत बड़ा आधार है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक व्यवस्था नहीं, एक संस्कार है, एक विचार है, एक परंपरा है।
-हमारा लोकतंत्र ही हमारी प्रेरणा है, हमारा संविधान ही हमारा संकल्प है। इस प्रेरणा, इस संकल्प की सबसे श्रेष्ठ प्रतिनिधि हमारी ये संसद ही है।
-आज नया भारत... नए लक्ष्य तय कर रहा है, नए रास्ते गढ़ रहा है। नया जोश है, नई उमंग है। नया सफर है, नई सोच है। दिशा नई है, दृष्टि नई है। संकल्प नया है, विश्वास नया है।
- ये नया भवन... हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगा। ये नया भवन... आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा। ये नया भवन... विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धि होते हुए देखेगा। ये नया भवन... नूतन और पुरातन के सह-अस्तित्व का भी आदर्श उदाहरण है।
-नए रास्तों पर चलकर ही प्रतिमान गढ़े जाते हैं।
-नए रास्तों पर चलकर ही प्रतिमान गढ़े जाते हैं।
-नवीन प्रण के लिए नवीन प्राण चाहिए।
-संसद में सेंगोल की स्थापना ऐतिहासिक।
-संसद में सेंगोल की स्थापना ऐतिहासिक।
-सेंगोल हम सभी का प्रेरणा देता रहेगा।
-सेंगोल कमी सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक बना था।
संसद 140 करोड़ लोगों के सपनों का प्रतिबिंब
-नया संसद भवन लोकतंत्र का मंदिर
-देश की विकास यात्रा में कुछ पल अमर हो जाते हैं।
-नया भवन भारत की संकल्प सिद्धि को देखेगा।
-नया भारत आज नए लक्ष्य तय कर रहा है।
-प्रधानमंत्री ने कोलकाता टकसाल में तैयार 75 रुपए का स्मारक सिक्का जारी किया।
-पीएम मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट।
-लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 2.5 साल से कम समय में बनी संसद। श्रमिकों के श्रम से संकल्प सिद्ध हुआ।
-बिरला ने कहा, लोकतंत्र और सशक्त हुआ।
-नए संसद भवन में दिखाई शॉर्ट फिल्म, पीएम मोदी भी मौजूद
-राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण ने कहा- जीवंत लोकतंत्र के लिए गर्व का क्षण। नया संसद भवन देश की जरूरत।
-नए संसद भवन पहुंचे पीएम मोदी। स्पीकर ओम बिरला ने किया स्वागत। दोपहर 1.10 पर होगा संबोधन।
-पीएम मोदी का ट्वीट, आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।
-पीएम मोदी का ट्वीट, आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी।
-नए संसद भवन में सर्वधर्म सभा का आयोजन।आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए अविस्मरणीय है। संसद का नया भवन हम सभी को गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह दिव्य और भव्य इमारत जन-जन के सशक्तिकरण के साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि और सामर्थ्य को नई गति और शक्ति प्रदान करेगी। pic.twitter.com/aOReN4JiF4
— Narendra Modi (@narendramodi) May 28, 2023
-संसद भवन के निर्माण में शामिल श्रमिकों का पीएम मोदी ने किया सम्मान।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन किया।
-लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा कक्ष में सेंगोल (राजदंड) स्थापित किया।प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने नव्य-भव्य संसद भवन को राष्ट्र को किया समर्पित।#MyParliamentMyPride pic.twitter.com/RklxXO7UYZ
— BJP (@BJP4India) May 28, 2023
-नादस्वरम की धुनों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजदंड सेंगोल को नए संसद भवन लेकर गए।
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेंगोल के समक्ष दंडवत प्रणाम किया, अधीनम के पुजारियों ने उन्हें राजदंड सौंपा।
-नए भवन के बाहर हवन शुरू। पूजा के बाद नए संसद भवन में स्थापित होंगा सेंगोल।
-पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन पहुंचे। स्पीकर ओम बिरला ने किया स्वागत।
-कुछ ही देर में होगा नए संसद भवन का उद्घाटन।#WATCH PM Modi and Lok Sabha Speaker Om Birla begin pooja for the inauguration of the new Parliament building
— ANI (@ANI) May 28, 2023
The puja ceremony will continue for about an hour. After the puja, the PM will receive the 'Sengol' and install it in the new Parliament. pic.twitter.com/S13eVwZZD3
-इसके बाद पीएम मोदी द्वारा लोकसभा में स्पीकर के चेयर के सामने सेंगोल की स्थापना की जाएगी।
-इस मौके पर केंद्र सरकार 75 रुपये का स्मारक सिक्का भी जारी करेगी।
-तमिलनाडु के विभिन्न मठों के अधीनम नए संसद भवन पहुंचे, कराएंगे सेंगोल स्थापना
-उद्घाटन समारोह में 25 दल शामिल होंगे, 20 विपक्षी दलों ने किया बहिष्कार।
-त्रिकोणीय आकार के चार मंजिला संसद भवन का निर्मित क्षेत्र 64,500 वर्ग मीटर है। भवन के तीन मुख्य द्वार हैं- ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार और कर्म द्वार।
-टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थल होगा।

