1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Netaji Subhash Chandra Bose statue to be installed on India gate

बड़ी खबर, इंडिया गेट पर लगेगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

Netaji Subhash Chandra Bose statue
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर इंडिया गेट पर उनकी प्रतिमा लगाई जाएगी।
 
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, इस समय पूरा देश नेताजी की 125वीं जयंती मना रहा है। मुझे ग्रेनाइट से बनी उनकी विशाल प्रतिमा शेयर करते हुए हर्ष हो रहा है। इसे इंडिया गेट पर स्थापित किया जाएगा। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा।
 
प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक प्रतिमा का काम पूरा नहीं हो जाता, वहां होलोग्राम प्रतिमा स्थापित की जाएगी। मैं 25 जनवरी को नेताजी के जन्मदिन पर इस होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करुंगा।
प्रधानमंत्री की यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब इंडिया गेट पर स्थित अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है।
अगला लेख
क्‍या है NGO की विदेशी फंडिंग पर लगाम लगाने वाला FCRA और इस वक्‍त क्‍यों है चर्चा में?