1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Heavy rain will occur in Delhi-NCR

दिल्ली-NCR में होगी भारी बारिश, IMD ने जताया अनुमान

Heavy rain
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार और पंजाब समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार और रविवार (21, 22 और 23 जनवरी) को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, बिहार समेत उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। 21 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम में हलचल हो सकती है। इससे साफ है कि इस महीने के अंत तक सर्दी का सितम फिलहाल जारी रहेगा।

 
मौसम विभाग का अनुमान है कि बारिश के चलते पारा थोड़ा और लुढ़क सकता है। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों के अलावा सिक्किम, बंगाल, बिहार, झारखंड यानी पूर्वी भारत में भी 22 और 23 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सुबह और रात में मैदानी इलाकों में घना कोहरा जारी रहने की संभावना है।
 
आईएमडी ने उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी है। इसकी वजह से 21, 22 और 23 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना बनी हुई है। 22 जनवरी को इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ठंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम अधिक खराब हो सकता है इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
अगला लेख
क्या दिल्ली से हटेगा वीकैंड कर्फ्यू, राज्यपाल लेंगे फैसला...