1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Naxalite attack Gadchiroli Maharashtra

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सात नक्सली मार गिराए

Gadchiroli
हैदराबाद। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को पुलिस और माओवादियों की मुठभेड़ में पांच महिला माओवादी समेत कुल सात माओवादी मारे गए।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र-तेलंगाना सीमा के नजदीक गढ़चिरौली जिले के जंगल में पुलिस जवानों की टुकड़ी गश्त कर रही थी। माओवादियों ने गश्त कर रहे जवानों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। जवानों ने भी माओवादियों की गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया और जवाबी कार्रवाई में सात माओवादियों मारे गए। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। (वार्ता)
अगला लेख
TVS Apache RR 310 हुई लांच, कीमत 2.05 लाख