1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Navjot Kaur Sidhu

अस्पताल पहुंचते ही घायलों के इलाज में जुट गईं नवजोत कौर सिद्धू...

Navjot Kaur Sidhu
अमृतसर। एक तरफ अमृतसर में हुए दिल दहला देने वाले रेल हादसे को लेकर नवजोत कौर सिद्धू आरोपों के घेरे में हैं, वहीं उनका एक दूसरा चेहरा भी सामने आया है। 
 
एक ट्‍वीट के मुताबिक डॉक्टर नवजोत कौर सिद्धू ने अस्पताल पहुंचकर न सिर्फ घायलों का हालचाल जाना बल्कि खुद घायलों का इलाज करने में जुट गईं। दरअसल, अस्पताल में नवजोत ने डॉक्टर होने का भी फर्ज निभाया। 
 
उल्लेखनीय है कि इस भीषण रेल हादसे में 61 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। जिस स्थान पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, वहां मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के मंत्री नवजोतसिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ही मौजूद थीं। 
 
अगला लेख
मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी प्लान, अधिकांश विधायक फिर लड़ेंगे चुनाव