सम्बंधित जानकारी
- अमृतसर हादसे में रेलवे की गलती नहीं, रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने कहा, लोगों की लापरवाही से हुआ हादसा
- Amritsar train accident : भीषण हादसे से जुड़ी 13 प्रमुख बातें...
- अमृतसर रेल हादसा: 'डेढ़ साल की नूर मेरी गोद में थी, भीड़ ने उसे कुचल दिया'
- अमृतसर हादसा : डीआरएम बोले- ड्राइवर ने बजाया था हॉर्न, रफ्तार की थी धीमी, रेलवे नहीं मौतों का जिम्मेदार
- अमृतसर हादसा : पत्नी के बचाव में आए नवजोत सिंह सिद्धू, ड्राइवर की गलती के कारण गई लोगों की जान, नहीं बजाया हॉर्न
अमृतसर हादसा : इस बार भी शुभ नहीं रहा शुक्रवार का दशहरा...
दशहरे के दिन अमृतसर में हुए ट्रेन हादसे से पूरा देश सिहर उठा है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो जाना दिल को झकझोर देता है। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर यह बात चल पड़ी है कि जब शुक्रवार को दशहरा आया है, उस दिन कोई बड़ा हादसा हुआ है।
चार साल पहले 2014 में दशहरा के मौके पर ही बिहार की राजधानी पटना में भगदड़ से 33 लोगों की मौत हो गई थी, उस दिन भी दहशरा में शुक्रवार का दिन था और 2018 में दशहरा के दौरान यानी शुक्रवार को ही अमृतसर में यह ट्रेन हादसा हुआ है।
इससे पहले अगर देखें तो साल 2017 में दशहरा शनिवार, 2016 में दशहरा मंगलवार, 2015 में दशहरा गुरुवार और 2014 में शुक्रवार को पड़ा था। उससे पहले साल 2013 में दशहरा रविवार, 2012 में बुधवार, 2011 में गुरुवार और 2010 में रविवार को पड़ा था।
जाहिर, पिछले चार वर्षों के दौरान दूसरी बार हुए इस हादसे के बाद जहां लोग इसके कारणों की पड़ताल कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ से दशहरे के दिन शुक्रवार लोगों के लिए ब्लैक फ्राइडे बनकर आया। इसमें कई लोगों ने अपनों को खोया है।
