1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi tributes Mahatma gandhi before oath taking ceremony

मोदी ने राजघाट पर बापू को किया नमन, वॉर मेमोरियल पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

narendra modi on rajghat
Narendra Modi oath taking ceremony : नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पर जाकर उन्हें नमन किया। इसके बाद वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने उनके समाधि स्थल सदैव अटल गए। फिर वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मोदी आज सुबह करीब 7.15 बजे राजधाट पहुंचे और राष्‍ट्रपिता को पुष्‍पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मोदी समर्थक भी वहां मौजूद थे।
राजघाट में गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात मोदी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचे और उन्होंने वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों का स्मारक है। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्‍ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह भी थे।
 
मोदी प्रधानमंत्री के रूप में अपना तीसरा कार्यकाल शुरू करने वाले हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 7.15 बजे राष्ट्रपति भवन में एक समारोह के दौरान मोदी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगी।
 
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने वाली पहली शख्सियत होगी। उनके साथ 50 से ज्यादा नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या नीतीश को ऑफर मिला था PM बनने का ऑफर, संजय झा ने दिया बड़ा बयान