1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi, Sonia Gandhi, Birthday

नरेंद्र मोदी ने सोनिया गांधी को दी जन्मदिन की बधाई

Narendra Modi
नई दिल्ली। अकसर अपनी सभाओं में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेहरू परिवार को कोसने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रविवार को दूसरा स्वरूप देखने को मिला जब उन्होंने सोनिया को उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी।

 
मोदी ने ट्वीट किया, 'श्रीमती सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' सोनिया गांधी का जन्म 1946 में इटली के लुसियाना में हुआ था। वह रविवार को 72 साल की हो गईं। 
 
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने भारतीय हॉकी टीम को कनाडा के खिलाफ जीत पर बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'भारतीय हॉकी टीम अद्भुत फार्म में है। हॉकी विश्व कप में कनाडा के खिलाफ जीत पर टीम को बधाई। हमारी टीम अब क्वार्टर फाइनल के करीब है। शुभकामनाएं।'

ममता बनर्जी ने भी दी बधाई : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि बनर्जी आज दोपहर नई दिल्ली जाने वाली हैं, जहां वह शाम को सोनिया गांधी से मिल सकती हैं। 
 
बनर्जी ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लिए दीर्घायु तथा प्रसन्नता की कामना की। बनर्जी दिल्ली में अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत राजग का विरोध करने वाले नेताओं से प्रस्तावित संयुक्त मोर्चे पर बात करने के लिए संभवत: मिल सकती हैं। 
अगला लेख
भारतीय सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में 3 दुश्मनों को मार गिराया