सम्बंधित जानकारी
- एग्जिट पोल के नतीजों के बाद गोवा में कांग्रेस ने दोहराई शक्ति परीक्षण की मांग
- कांग्रेस को महाकौशल से उम्मीद, कमलनाथ और राकेश सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर
- एग्ज़िट पोल: तो वाक़ई हार रही है बीजेपी- नज़रिया
- मालवा-निमाड़ की 66 सीटों पर किसका पलड़ा भारी, देखिए वेबदुनिया की खास रिपोर्ट...
- मध्यप्रदेश के 4 बड़े शहरों में कौनसा उम्मीदवार किस पर भारी...
कांग्रेस की सरकारी अधिकारियों को चेतावनी, मोदी भी नहीं आएंगे बचाने...
नई दिल्ली। सीमा पार सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ लगातार आरोप लगा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हमले के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख रहे (सेवानिवृत्त) लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा की सरहाना की और कहा कि उन्होंने एक सच्चे सैनिक की तरह बेबाकी से अपनी बात रखी है।
गांधी ने शनिवार को ट्वीट किया, आपने एक सच्चे सैनिक की तरह अपनी बात रखी। भारत को आप पर गर्व है। श्रीमान् 36 (श्री मोदी) को हमारी सेना को अपनी निजी संपत्ति के रूप में इस्तेमाल करने में शर्म नहीं है। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक राजनीतिक लाभ और राफेल सौदा अनिल अम्बानी की पूंजी 30 हजार करोड़ बढ़ाने के लिए किया है।
इसके साथ ही उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक में छपी वह खबर भी पोस्ट की है जिसमें जनरल हुड्डा ने आरोप लगाया है कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद इस अभियान का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ अर्जित करने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियान का राजनीतिकरण ठीक नहीं है।
