सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi mother heera ba admitted in hospital
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (13:09 IST)

पीएम मोदी की मां हीराबा अहमदाबाद के अस्पताल में भर्ती

Narendra Modi mother
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हीराबेन की उम्र 100 साल से ज्यादा है। वह गुजरात के गांधीनगर में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं। 
 
पीएम मोदी कोई भी बड़ा काम करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। वह अपने जन्मदिन पर हर वर्ष अपनी मां से मिलने जरूर जाते हैं। 
 
4 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां हीराबा से गांधीनगर में उनके आवास पर मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था। मोदी ने करीब 45 मिनट अपनी मां के साथ बिताए और गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय ‘कमलम’ के लिए रवाना हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को ही मोदी के भाई प्रहलाद मोदी की कार कर्नाटक के मैसूर में दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में परिवार के 4 लोगों को मामूली चोटें आई थी।
ये भी पढ़ें
भारतीय तीरंदाजों के लिए एक और बुरा साल रहा 2022, झोली रही खाली