1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi expressed concern about deepfakes

पीएम मोदी बोले, एआई का इस्तेमाल डीपफेक बनाने के लिए किया जाना चिंताजनक

Narendra Modi
Narendra Modi expressed concern about deepfakes : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कहा कि कृत्रिम मेधा (AI) का इस्तेमाल 'डीप फेक' (Deepfake) बनाने के लिए करना चिंताजनक है और उन्होंने मीडिया से लोगों को इस उभरते संकट के बारे में जागरूक करने का अनुरोध किया।
 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवाली मिलन कार्यक्रम में यहां पार्टी मुख्यालय में उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए भारत को विकसित भारत बनाने के अपने संकल्प का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने साथ ही कहा कि ये महज बयानबाजी नहीं है बल्कि जमीनी हकीकत है।
 
उन्होंने कहा कि 'वोकल फॉर लोकल' को लोगों का समर्थन मिला है। कोविड-19 के वक्त भारत की उपलब्धियों ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया कि अब यह देश रुकने वाला नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि छठ पूजा 'राष्ट्रीय पर्व' बन गया है, जो बेहद प्रसन्नता की बात है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
मैंने देखा कि एक VIDEO में मैं गरबा खेल रहा हूं, Deepfake से PM मोदी भी टेंशन में