1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi,Ashok Chavan

Narendra Modi। कांग्रेस का बड़ा हमला, तानाशाह की तरह व्यवहार कर रहे हैं मोदी, अशांति फैलाने की कोशिश

Congress
मुंबई। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख अशोक चव्हाण ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं और सत्तारूढ़ भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।
 
देश के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर यहां कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कुचल रही है।
 
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने और संविधान को बचाने के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को हटाए जाने का आह्वान किया।
चव्हाण ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी एक तानाशाह की तरह बर्ताव कर रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी राजनीतिक फायदे के लिए सामाजिक अशांति पैदा करने की कोशिश कर रही है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से दलितों, अल्पसंख्यकों के खिलाफ अत्याचार बढ़ा है। (भाषा)