सम्बंधित जानकारी
- सीमा पर पाकिस्तान की 'नापाक' हरकत, भारतीय सेना ने गोलीबारी का दिया मुंहतोड़ जवाब
- BSF में खराब खाने का वीडियो वायरल करने वाले जवान तेज बहादुर के बेटे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब, दो पाक चौकियां तबाह, 3 पाक रेंजर मारे
- बीएसएफ ने जम्मू कश्मीर में घुसपैठ को किया नाकाम
- LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में सेना और बीएसएफ का जवान शहीद
पाकिस्तानी घुसपैठिए को बीएसएफ ने किया ढेर
जम्मू। सीमा सुरक्षाबल के चौकस जवानों ने जम्मू क्षेत्र के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को शनिवार को मार गिराया।
आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि पूरे इलाके में गणतंत्र दिवस समारोहों को लेकर सतर्क बीएसएफ के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज दोपहर बाद संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि सांबा सेक्टर के पास से सीमा के इस ओर घुसने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया। उन्होंने बताया कि मृतक घुसपैठिए का शव बाड़ के पास पड़ा हुआ है। (वार्ता)
