1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Narendra Modi Amit Shah BJP, Lok Sabha elections

अतिआत्मविश्वास न डुबो दे 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की लुटिया...

Narendra Modi
भाजपा अब तीन बड़े राज्यों के विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनाव 2019 के लिए रणनीति तैयार कर रही है, लेकिन SC/ST एक्ट के संशोधन पर सवर्णों की नाराजगी और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम उसके लिए कहीं परेशानियां न खड़ी कर दें।
 
SC/ST एक्ट पर भाजपा अपने रुख पर कायम है, जबकि 6 सितंबर को इस मुद्दे पर बुलाए गए बंद का सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, बिहार में देखने को मिला। तेल की बढ़ती कीमतों और गिरते रुपए पर भी मोदी सरकार लगातार विपक्ष के निशाने पर है। 
 
इन मुद्दों से इतर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा कार्यकारिणी की बैठक कहा कि 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जीतेगी और 2019 के बाद 50 साल तक पार्टी को हराने वाला कोई नहीं होगा। यह बयान भाजपा के अतिआत्मविश्वास को दर्शाता है। 
 
2019 में लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा को चुनावी मैदान में उतरना है। इन तीनों राज्यों में भाजपा की सरकार है, लेकिन इन राज्यों में उसकी राह आसान नजर नहीं आ रही है।
 
SC/ST एक्ट पर संशोधन पर भाजपा को विरोध मध्यप्रदेश में देखने को मिला। राजस्थान में भी भाजपा की राह आसान नजर नहीं आ रही है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के समीकरण गड़बड़ा रहे हैं।
अगला लेख
50 रुपए में आपकी सरकार आपके द्वार, केजरीवाल की योजना की 5 खास बातें...