1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Moosewala mother targeted the Punjab government

मूसेवाला की मां का पंजाब सरकार से सवाल, क्या भर जाएगा राज्य का खजाना?

siddhu moosewala latest updates
मानसा। पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या से उनके परिवार और फैंस को गहरा सदमा लगा है। मूसेवाला की मां ने उनकी सुरक्षा हटाए जाने को लेकर पंजाब सरकार से सवाल किया कि क्या अब राज्य का खजाना भर जाएगा?
 
बता दें कि शुभदीप सिंह संधू या सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को उनके पैतृक गांव मानसा में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
 
मूसेवाला की हत्या के कुछ दिनों पहले भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने 424 लोगों की सुरक्षा में कटौती की थी। इन लोगों की सूची में सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल था। मूसेवाला के चाहने वाले उनकी सुरक्षा में हुई कटौती को ही उनकी हत्या का मुख्य कारण मान रहे हैं।    
 
इन दिनों सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो मूसेवाला की अंतिम यात्रा के ठीक पहले का है। वीडियो में वो पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कह रहीं हैं कि आज पंजाब ने अपने एक हीरे को गंवा दिया। हमारे बेटे और इतने बड़े कलाकार के साथ चार सैनिकों को तैनाती से आपको क्या फर्क पड़ता है ? क्या अब आपका खजाना भर जाएगा ? 
 
फिलहाल, पुलिस मूसेवाला की हत्या की जांच कर रही है। अपनी जांच में पुलिस ने यह खुलासा किया है कि मूसेवाला पर हमले में इस्तेमाल हुई बंदूक मानसा के कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना की है। पुलिस ने मन्ना को गिरफ्तार कर 5 दिन की कस्टडी पर भेज दिया है। अभी तक इस गोलीबारी में शामिल 3 शूटरों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
 
इसी बीच गैंगस्टर भूपी राणा ने मूसेवाला के हत्यारों के बारे में जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने दावा किया कि हम जल्द ही मूसेवाला की मौत का बदला लेंगे। 
अगला लेख
सत्येंद्र जैन के बाद मनीष सिसोदिया का नंबर, केजरीवाल ने कहा- एक साथ सभी मंत्रियों को जेल में डाल दीजिए मोदी जी