1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon rains to be below normal in June

IMD में जताया अनुमान, जून में मानसून की बारिश रहेगी सामान्य से कम

Monsoon
Monsoon: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पूरे मौसम में सामान्य मानसून रहने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए कहा है कि जून में देश में सामान्य से कम बारिश (rainfall) होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अल नीनो (El Nino) की शुरुआत के बावजूद इस मौसम में दक्षिण-पश्चिम मानसून (southwest monsoon) सामान्य रहने की उम्मीद है।
 
आईएमडी के पर्यावरण निगरानी और अनुसंधान केंद्र (ईएमआरसी) के प्रमुख डी. शिवानंद पई ने कहा कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत, सुदूर उत्तर भारत और पूर्वोत्तर भारत के कुछ इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में जून में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि अल नीनो की शुरुआत के बावजूद इस मौसम में दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर के गर्म होने के कारण अल नीनो की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि देश के अधिकांश वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों वाले मानसून कोर जोन में मौसमी वर्षा सामान्य रहने का अनुमान है जिसका लंबी अवधि का औसत (एलपीए) 94 से 106 प्रतिशत रहने का अनुमान है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
वायरल हुआ शाहजहांपुर में कुत्तों की पिटाई का वीडियो, आरोपी गिरफ्तार