1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Monsoon onset over Kerala may be delayed by 3-4 days

Monsoon 2023 : केरल में रविवार को नहीं पहुंचा मानसून, IMD ने कहा- 3 से 4 दिन की हो सकती है देरी

Monsoon update
नई दिल्ली। Monsoon Update मानसून रविवार को केरल में दस्तक देने वाला था लेकिन इसकी शुरुआत नहीं हुई और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसमें 3  से 4 दिन की और देरी होने की आशंका जताई है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर 1 जून को केरल में दस्तक देता है और इसकी शुरुआत सात दिन पहले या सात दिन बाद हो सकती है। मई के मध्य में, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा था कि मानसून 4 जून तक केरल में दस्तक दे सकता है।
 
आईएमडी ने रविवार को एक बयान में कहा कि दक्षिण अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाओं में वृद्धि के साथ स्थितियां अनुकूल हो रही हैं। साथ ही, पश्चिमी हवाओं की गहराई धीरे-धीरे बढ़ रही है और आज, 4 जून को पश्चिमी हवाओं की गहराई औसत समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक पहुंच गई।
 
उसने कहा कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर बादल का द्रव्यमान भी बढ़ रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि केरल में मानसून की शुरुआत के लिए इन अनुकूल परिस्थितियों में अगले तीन-चार दिनों के दौरान और सुधार होगा। इसकी लगातार निगरानी की जा रही है और कल (सोमवार) आगे की अद्यतन जानकारी प्रदान की जाएगी।
 
वैज्ञानिकों ने कहा कि हालांकि, मानसून की शुरुआत में इस देरी से देश में खरीफ की बुआई और कुल बारिश पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। दक्षिण-पूर्वी मानसून पिछले साल 29 मई, 2021 को केरल पहुंचा था।
 
आईएमडी ने पहले कहा था कि अल नीनो की स्थिति विकसित होने के बावजूद दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम में भारत में सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से कम बारिश होने की उम्मीद है। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Odisha Train Accident: ममता बनर्जी ने ट्रेन हादसे में मौत की संख्या पर फिर उठाए सवाल, गोधरा का भी किया जिक्र